होलिका दहन प्रयोग तंत्र-बाधा निवारण हेतु
होलिका दहन प्रयोग
तंत्र-बाधा (अभिचार-कर्म) निवारक प्रयोग
होलिका दहन की रात्रि में पहले होलिका का पूजन कर आयें.
उसके बाद लकड़ी के बाजौट (चौकी) पर लाल वस्त्र बिछाकर , उस पर तांबे के पात्र में जल भर कर , पान का एक पत्ता उसमें डाल कर रख दें | तांबे के पात्र को काले तिल की ढेरी पर स्थापित पर, सरसों के तेल का दीपक जला लें | फिर निम्न मंत्र की 21 माला जप कर तांबे के पात्र में रखे जल को अभिमंत्रित कर, पूरे घर में पान के पत्ते से छिड़काव करें |
जल की कुछ मात्रा घर का प्रत्येक सदस्य ग्रहण करे तो सभी प्रकार की तंत्र-बाधा शांत होती है |
मंत्र :-
"ॐ आं हृीं क्रों ऐन्ग " om aang ring krong aing
काले तिल, पान का पत्ता, दीपक उसी लाल कपडे में बांध कर शनिवार के दिन बहते जल में विसर्जित कर दें |